यूपी में पोलियो मुक्त भारत के लिए बड़ा अभियान, 1.33 करोड़ बच्चों को मिलेगी खुराक
उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में 14 से 22 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा। इसमें जीरो से पांच साल तक के 1.33 करोड़ बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई जाएगी। अभियान के पहले दिन 44,726 पोलियो बूथ पर ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके अलावा 29,360 टीमें और 10 हजार से अधिक पर्यवेक्षक घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगे।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता के अनुसार लखनऊ, उन्नाव, वाराणसी, बांदा, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, इटावा, अंबेडकर नगर, फिरोजाबाद, अमेठी, भदोही और अयोध्या सहित 33 जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा।
प्रदेश को पोलियाे मुक्त 15 साल पहले ही घोषित किया जा चुका है। पोलियो का आखिरी केस 21 अप्रैल 2010 को फिरोजाबाद में मिला था। डॉ. अजय ने बताया कि नेपाल बॉर्डर पर 30 पोस्ट टीकाकरण के लिए बनाए गए हैं। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, सोमालिया, नाइजीरिया, सीरिया, कैमरून, केन्या और इथोपिया से आने वाले यात्रियों को भी पोलियो वैक्सीन दी जा रही है। इन सभी देशों में अभी पोलियो बीमारी खत्म नहीं हुई है। फरवरी 2014 से अक्टूबर 2025 तक 1.87 लाख यात्रियों को पोलियो की वैक्सीन पिलाई जा चुकी है।
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
UP पंचायत चुनाव: प्रधानों को घेरने का नया फॉर्मूला, ‘शिकायती बम’ से कुर्सी पर आफत!
