0

हमीपुर में ओवरलोड डंपरों पर बड़ा एक्शन, टीम को देख भागे चालक, 15 वाहन सीज

By Dec 9, 2025

हमीरपुर में ओवरलोड और बिना रॉयल्टी वाले डंपर चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 वाहनों को जब्त किया गया। अवैध खनन की शिकायतों के बाद अधिकारियों की टीम ने यह अभियान चलाया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देशन पर सोमवार की रात जिले के अलग-अलग स्थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में खान विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस की टीम मौजूद रही। अभियान के दौरान कुल 15 ओवरलोड वाहनों को सीज कर संबंधित थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मच गई।

लोकेशनबाजों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बाद भी कुछ लोग चोरी छिपे अभी भी अधिकारियों की लोकेशन लेकर ओवरलोड व बिना रॉयल्टी वाहनों की निकासी करा रहे थे। सोमवार की रात एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय, खान निरीक्षक उमाकांत, कोतवाल पवन पटेल और एसआइ हर्षवीर सिंह ने संयुक्त रूप से सोमवार की रात्रि 2:30 बजे से मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस औचक चेकिंग अभियान में सदर कोतवाली के रानी लक्ष्मीबाई एवं राठ तिराहा से खान निरीक्षक उमाकांत व उनके द्वारा 15 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया।

इस दौरान वाहन चालक अपने वाहनों की स्टेयरिंग लाक करके मौके से फरार हो गए। जिस पर टीम ने स्टेयरिंग लाक व जीपीएस तोड़कर वाहनों को सीज करते हुए कुछेछा चौकी में खड़ा कराया। चेकिंग टीम ने इस दौरान दो मोबाइल भी बरामद किए हैं, जिससे लोकेशनबाजों के बारे में पुलिस को और भी अहम सुराग मिलेंगे। बीते दिनों खान निरीक्षक की तहरीर के आधार पर दर्ज किए मुकदमे के बाद लगातार पुलिस लोकेशनबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस अब तक कुल सात लोकेशनबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और चार गाड़ियां भी जब्त की गई हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी...
By Dec 9, 2025

हमीपुर में ग्रामीणों का खौफनाक हमला, सिपाही को बंधक बनाकर सिर पर मारा फरसा, हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र के उमराहट गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब कानून व्यवस्था बनाए रखने गई पुलिस टीम पर ही ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम एक...
By Dec 9, 2025

एक छात्रा, सात शिक्षक और CCTV: यूपी के इस कॉलेज में परीक्षा का अजीबोगरीब नजारा, वजह जानकर चौंक जाएंगे

हमीरपुर के एक कॉलेज में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा देने आई एक अकेली छात्रा के लिए सात शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। हीरानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य...
By Dec 9, 2025

हमिरपुर में छात्र का अपहरण: कॉलेज के पास कार सवारों ने की मारपीट, पुलिस ने किया बरामद

हमिरपुर में श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास एक छात्र के साथ दिनदहाड़े मारपीट कर अपहरण की घटना से सनसनी फैल गई है। कार सवार कुछ युवकों ने छात्र को कॉलेज के बाहर से...
By Dec 9, 2025

हमीरपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: SP दीक्षा शर्मा ने 30 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, महकमे में खलबली!

हमीरपुर पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने शुक्रवार रात 30 सिपाहियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इस स्थानांतरण सूची में 20 पुलिसकर्मी ऐसे...
By Dec 9, 2025

साझा करें