0

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 814 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त, 376 तस्कर गिरफ्तार (Mumbai Police news)

By Dec 29, 2025

मुंबई पुलिस ने इस साल (1 जनवरी 2025 से 21 दिसंबर 2025) ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 814 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। इस दौरान पुलिस ने 376 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुंबई में ड्रग्स के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पुलिस ने एमडी (मेपेड्रोन) की तस्करी पर विशेष ध्यान केंद्रित किया, जिसे तस्कर ‘अंटी’ जैसे कोडवर्ड का उपयोग करके बेचते थे। पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए इन कोडवर्ड्स को क्रैक किया और 275 किलोग्राम से अधिक एमडी जब्त की। इसके अलावा, 10.949 किलोग्राम कोकीन (कीमत लगभग 84.40 करोड़ रुपये) और 1,340 किलोग्राम से अधिक गांजा (कीमत 44 करोड़ रुपये से अधिक) भी बरामद किया गया।

इस कार्रवाई में हेरोइन, चरस और कोडीन युक्त कफ सिरप की भी बड़ी खेप जब्त की गई। पुलिस ने न केवल बड़े तस्करों पर शिकंजा कसा, बल्कि नशे के सेवन के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया। कुल दर्ज मामलों में से 6,276 केस केवल ड्रग्स कंजम्पशन से जुड़े हैं, जिनमें 5,242 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अल्प्रोजोलम और नाइट्रावेट जैसी टैबलेट्स की 15,341 स्ट्रिप्स भी जब्त की हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुंबई के भांडुप में BEST बस ने पैदल यात्रियों को रौंदा, 4 लोगों की मौत

मुंबई के भांडुप इलाके में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। यह घटना भांडुप रेलवे स्टेशन के पास व्यस्त स्टेशन रोड पर...
By Dec 29, 2025

साझा करें