नाला प्रतापपुर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई Bhagwat Katha, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मैथा ब्लॉक क्षेत्र के नाला प्रतापपुर गांव स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर रामगंगा नहर तट तक गई। महिलाएं मंगलगीत गाते हुए कलश लेकर चलीं और नहर से जल भरकर वापस कथा स्थल पहुंचीं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन किया गया।
कथा व्यास हरि दास जी महाराज ने कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा साधारण नहीं है, बल्कि यह वह अमर कथा है जिसे भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती को सुनाया था। महाराज ने बताया कि एकाग्र चित्त होकर कथा सुनने मात्र से ही जीव का कल्याण होता है और भव बंधन से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
कथा के प्रथम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। परीक्षित राज कुमार सिंह, पूनम सिंह सहित धर्मवीर सिंह सेंगर, उदय प्रताप सिंह, विजय राजपूत, महेश और रत्नेश जैसे स्थानीय लोग इस आयोजन में शामिल हुए।
Social Media Addiction: मानसिक स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, विशेषज्ञ बोले- डिजिटल संतुलन जरूरी
लखनऊ में 12 हजार BLA की फौज, फिर भी वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा एक भी नाम | Lucknow news
यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती की हत्या, कंबल में लपेटकर फेंका शव; Agra crime news
बिहार में UP के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने की जांच की मांग
यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म, जानें क्या हैं नए UP building rules
यूपी में ग्रामीण विकास को बढ़ावा, 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म (UP building rules)
कानपुर में CTET परीक्षा का पहला पेपर कठिन, गणित और भाषा ने उलझाया
कानपुर देहात: वंदे भारत Express की चपेट में आने से युवक की मौत, 5 माह के मासूम ने खोया पिता
