बीबीडी सी डिवीजन क्रिकेट लीग: सीएसडी सहारा, गुरुकुल और मेहता ने दर्ज की जीत, पूरे अंक हासिल
21वीं बीबीडी सी डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैचों में सीएसडी सहारा, गुरुकुल क्रिकेट क्लब, मेहता क्रिकेट क्लब, आर्या और संदीप क्रिकेट अकादमी ने जीत दर्ज कर पूरे अंक हासिल किए।
सीएसडी सहारा क्रिकेट अकादमी बीकेटी ने ट्रम्फ स्टारलेट्स क्रिकेट क्लब को 190 रनों के विशाल अंतर से हराया। सीएसडी सहारा के 271 रनों के जवाब में ट्रम्फ स्टारलेट्स की टीम 81 रनों पर सिमट गई। गुरुकुल क्रिकेट क्लब ने लखनऊ क्रिकेट फाउंडेशन को 57 रनों से मात दी। गुरुकुल के 167 रनों के जवाब में लखनऊ की टीम 110 रन ही बना सकी।
मेहता क्रिकेट क्लब ने ध्रुव स्पोर्ट्स प्रमोशन ग्रुप को 99 रनों से पराजित किया। आर्या क्रिकेट अकादमी ने रैकॉन स्पोर्ट्स क्लब को छह विकेट से हराया, जिसमें अरमान रऊफ ने 91 रनों की अहम पारी खेली। संदीप क्रिकेट अकादमी ने लखनऊ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 215 रनों से हराया। संदीप अकादमी के 264 रनों के जवाब में लखनऊ स्पोर्ट्स क्लब मात्र 49 रनों पर ऑलआउट हो गई। सलमान अली ने 107 रनों की शतकीय पारी खेली।
किशोर को कार में पीटने का वीडियो एक साल पुराना, पुलिस की जांच में नया खुलासा | Lucknow crime news
साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, UP के परिवार में मातम, Ahmedabad से लौट रहा था
हजरत अली का यौमे विलादत: कानपुर में जश्न की तैयारी, निकलेगा जुलूस
यूपी सरकार का फरमान: बच्चों को स्कूल यूनिफार्म में ही भेजें अभिभावक, ठंड का हवाला
लोहिया संस्थान में तीसरी कैथ लैब का उद्घाटन, हार्ट पेशेंट्स को मिलेगा बेहतर ‘cardiology’ इलाज
लोहिया संस्थान में तीसरी कैथ लैब का उद्घाटन, दिल के मरीजों को मिलेगा बेहतर Heart Treatment
यूपी में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी, 33 शहरों में घना कोहरा, स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का आदेश
यूपी में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी, 33 शहरों में घना कोहरा, स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का आदेश
