0

बिग बॉस 19 का आखिरी वीकेंड का वार: गौरव खन्ना फाइनल में, आशूर और शहबाज हुए घर से बेघर

By Nov 29, 2025

बिग बॉस 19 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुका है और दर्शकों का इंतजार अब अपने चरम पर है। 7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले, गौरव खन्ना ने टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर अपनी जगह पक्की कर ली है। इस बीच, शो के आखिरी वीकेंड का वार एपिसोड में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स को सलमान खान की डांट पड़ी, वहीं कुछ को उनकी तारीफ भी मिली।

इस सीजन के आखिरी वीकेंड का वार में घर से दो सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, आशूर और शहबाज बदेशा को इस हफ्ते घर से बेघर होना पड़ा। उनके बाहर निकलने से जहां उनके फैंस निराश हैं, वहीं बाकी बचे कंटेस्टेंट्स के बीच फिनाले की दौड़ और रोमांचक हो गई है।

शो के प्रोमो में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से गौरव खन्ना के गेम को लेकर उनकी राय पूछी। इस पर तान्या मित्तल ने कहा कि गौरव की दोहरी पर्सनैलिटी दिखी, जबकि अमाल मलिक के अनुसार, गौरव शुरुआत से ही कैलकुलेटिव माइंड से खेल रहे थे। फरहाना भट्ट का मानना था कि गौरव सबके साथ अच्छे संबंध बनाए हुए थे। वहीं, प्रणीत मोरे ने कहा कि गौरव अभी भी बैकफुट पर खेल रहे हैं। हालांकि, अंत में सलमान खान ने गौरव की तारीफ की, जिससे यह साफ है कि घर में उनके गेम को लेकर अलग-अलग राय थी, लेकिन सलमान की नजर में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा।

अब घर में बचे कंटेस्टेंट्स के बीच फिनाले की रेस और तेज हो गई है। दर्शकों की निगाहें अब ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां यह पता चलेगा कि इस सीजन का विनर कौन बनता है। शो हर रोज रात 9 बजे जियो सिनेमा पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें