0

बारात में आर्केस्ट्रा डांसर से छेड़छाड़, रोकने पर दुल्हन के भाई की चाकू से गोदकर हत्या

By Nov 24, 2025

सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में एक शादी समारोह में उस वक्त मातम छा गया जब बारात में चल रहे आर्केस्ट्रा के दौरान छेड़छाड़ का विरोध करने पर दुल्हन के भाई की निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार की देर रात हुई, जिसने खुशियों के माहौल को गम में बदल दिया।

जानकारी के अनुसार, बारात में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था, तभी कुछ बारातियों द्वारा महिला डांसर के साथ अशोभनीय हरकतें की जाने लगीं। लड़की पक्ष के लोगों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो मामला बिगड़ गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच, कुछ आरोपितों ने रिंकू कुमार, जिसकी बहन की शादी थी, पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण रिंकू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि भीड़ ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, एसडीपीओ नरेश पासवान और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।” />

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी, किसान के खाते से उड़े 50 हजार

बिहार के सारण जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के नाम पर एक किसान से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बनियापुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी किसान अनिल कुमार शर्मा...
By Nov 24, 2025

साझा करें