किसान सम्मान निधि का झांसा देकर विधवा की जमीन हड़पने की कोशिश, हिस्ट्रीशीटर समेत दो पर केस दर्ज
By
Dec 9, 2025
गाजीपुर के जंगीपुर में किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर एक विधवा महिला की जमीन हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला किशुनी देवी ने आरोप लगाया है कि आरोपी विक्रम ने उसे किसान सम्मान निधि दिलाने का लालच दिया और तहसील ले गया। वहां पहले से मौजूद हिस्ट्रीशीटर गुलमुहम्मद उर्फ गुल्लू नट और उसके साथियों ने महिला से फोटो और अंगूठा लगवाकर उसकी जमीन पर फर्जी इकरारनामा तैयार करा लिया।
जब कई महीनों तक योजना का लाभ नहीं मिला तो महिला को शक हुआ। अधिवक्ता से जांच कराने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। विरोध करने पर हिस्ट्रीशीटर ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
