0

खेलते-खेलते मासूम पर हमला: आवारा कुत्ते ने 3 साल के बच्चे को नोच डाला, अस्पताल में भर्ती

By Dec 10, 2025

बहराइच में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना रुपईडीहा नगर पंचायत की है, जहां घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय वैभव सोनी पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। यह घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुई, जब बच्चा अपने घर के सामने खेल रहा था।

कुत्ते ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े, लेकिन तब तक कुत्ते ने बालक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। आनन-फानन में परिवारजन बच्चे को लेकर स्थानीय सीएचसी चरदा पहुंचे।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की निगरानी में बच्चे का इलाज शुरू किया गया है।

जख्मी बच्चे के पिता बबलू सोनी ने बताया कि क्षेत्र में कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनका बंध्याकरण कराने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

जिला प्रशासन के अनुसार, आवारा कुत्तों के आतंक को देखते हुए बंध्याकरण की कार्रवाई जारी है और अब तक दो हजार से अधिक कुत्तों का बंध्याकरण किया जा चुका है। लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। नगर पंचायत अधिकारी रामबदन ने कहा कि हमलों को रोकने के लिए योजना बनाई जा रही है और जल्द ही अभियान चलाकर कुत्तों का बंध्याकरण कराया जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण में चूक, 668 संपत्तियां ट्रिब्यूनल के भरोसे

बहराइच में वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण के लिए शुरू किए गए उम्मीद पोर्टल पर आखिरी तारीख 5 दिसंबर तक 668 वक्फ संपत्तियों का ब्योरा दर्ज नहीं हो सका। अब इन संपत्तियों के पंजीकरण के लिए...
By Dec 10, 2025

बहराइच में दिल दहला देने वाली घटना: मां की गोद से दुधमुंहा बच्चा छीन ले गया भेड़िया, 10 घंटे बाद मिले कपड़े

बहराइच के कैसरगंज रेंज के मल्लाहनपुरवा गांव में भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव की किरन अपने चार...
By Dec 10, 2025

साझा करें