आगरा के आर्यन भारद्वाज ने पहले प्रयास में पाई UPSC result में 169वीं रैंक
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (IES) में आगरा के दयालबाग निवासी आर्यन भारद्वाज ने सिविल इंजीनियरिंग कैटेगरी में 169वीं रैंक हासिल की है। 22 वर्षीय आर्यन ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में प्राप्त की है, जिससे उनके परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।
आर्यन ने हाल ही में आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री पूरी की है। उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ इस कठिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। आर्यन ने बताया कि अनुशासन और सही मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया जा सकता है।
आर्यन एक मध्यवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता निरंकार कुमार भारद्वाज शिवालिक कैम्ब्रिज कॉलेज में हिंदी शिक्षक हैं, जबकि मां अंजू भारद्वाज गृहिणी हैं। आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ-साथ छोटे भाई अथर्व को भी दिया है, जिन्होंने तैयारी के दौरान उनका पूरा सहयोग किया।
गांव के घेर में लगी भीषण आग, भैंस की जलकर मौत, एक व्यक्ति झुलसा (Fire News)
Agra traffic jam: मेट्रो निर्माण से हाईवे पर लगा भीषण जाम, वैकल्पिक मार्ग भी ठप
Agra news: कैबिनेट मंत्री के भाई की जिला अस्पताल में मौत, लाइन में खड़े-खड़े बिगड़ी तबीयत
आगरा में रोडवेज बस चालकों को सख्त निर्देश, कोहरे में ओवरटेक पर रोक (Agra news)
आगरा नगर निगम का एक्शन: Airtel और Torrent Power पर 9.39 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है agra news?
आगरा में उत्तरी बाइपास के बावजूद जाम, DM ने दिए निर्देश | Agra news
आगरा: Northern Bypass चालू होने के बाद भी सिकंदरा चौराहा पर ट्रैफिक जाम क्यों?
आगरा के आंबेडकर विश्वविद्यालय में हिंदी सीखने आएंगे विदेशी छात्र, Russia के बाद England, France में भी दिलचस्पी
