0

Apple ने भारतीय को सौंपी AI की कमान, अमर सुब्रमण्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी

By Dec 9, 2025

एपल ने भारतीय मूल के रिसर्चर अमर सुब्रमण्य को AI का वाइस प्रेसिडेंट बनाया है। पहले यह पद जॉन गियानंद्रिया के पास था। इनोवेशन में पिछड़ने के बाद एपल ने यह कदम उठाया है। अमर पहले माइक्रोसॉफ्ट में थे और अब एपल में AI से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने गूगल की DeepMind टीम में भी काम किया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। एपल ने भारतीय मूल के अनुभवी रिसर्चर अमर सुब्रमण्य को AI का वाइस प्रेसिडेंट बनाया है। अमर के पहले यह जिम्मेदारी जॉन गियानंद्रिया संभाल रहे थे। लेकिन हाल ही में खबरें आई थीं कि Apple के CEO टिम कुक का AI हेड जियानंद्रिया की प्रोडक्ट डेवलपमेंट को पूरा करने की क्षमता पर से भरोसा उठ गया है।

तब से ही अटकलें लग रही थीं कि एपल एआई विभाग की कमान किसी और को सौंप सकता है। अब सोमवार को एपल ने अमर सुब्रमण्य को इसके लिए चुना है। अमर अभी तक माइक्रोसॉफ्ट के साथ जुड़े हुए थे, जहां वह AI के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रहे थे।

दरअसल एपल हमेशा से अपने इनोवेशन के लिए जाना जाता है। लेकिन बीते कुछ साल से एपल के डिवाइस में कैमरा अलाइनमेंट और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के अलावा कुछ खास बदलाव नहीं दिख रहा था। जहां एक ओर दूसरी टेक कंपनियां एआई को अपने डिवाइस इंटीग्रेट कर रही हैं, वहीं एपल अपने पुराने सिरी असिस्टेंट के सहारे ही चल रहा है।

एपल का सबसे बड़ा कॉम्पिटिटर सैमसंग भी अपने डिवाइस में AI फीचर्स को रिफ्रेश करने में तेजी से काम कर रहा है। एपल इस रेस में काफी पीछे छूट गया था। ऐसा लगता है कि अब एपल ने इस भूल को सुधारने की ओर कदम बढ़ाया है। अमर सुब्रमण्य एपल फाउंडेशन मॉडल्स, ML रिसर्च जैसे जरूरी एरिया को लीड करेंगे और सॉफ्टवेयर चीफ क्रेग फेडेरिघी को रिपोर्ट करेंगे।

अमर सुब्रमण्य भारतीय मूल के हैं। उनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने बैंगलोर यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री पूरी की है। अमर ने 2005 और 2009 के बीच वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से PhD की डिग्री हासिल की।

वह गूगल की DeepMind टीम का भी हिस्सा थे, जो अपने एडवांस्ड एआई काम के लिए जानी जाती है। उन्होंने Google में 16 साल बिताए। उन्होंने Gemini असिस्टेंट के लिए इंजीनियरिंग को लीड किया था। इसके बाद वह माइक्रोसॉफ्ट चले गए और अब एपल के साथ जुड़ने जा रहे हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (65) साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी डांडो नहर...
By Dec 9, 2025

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By Dec 9, 2025

Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?

भारत में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई ईवी के तौर पर Kia EV2 को पेश...
By Dec 9, 2025

बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को पटना जिले में सक्रिय वांछित अपराधी आदित्य कुमार उर्फ बुधन कुमार उर्फ बुधना को गिरफ्तार कर लिया। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।...
By Dec 9, 2025

बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव गौरा ब्लॉक का बाबूपट्टी है। इस गांव को मातृभूमि योजना में लिया गया है। गांव को महाराष्ट्र की संस्था डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान...
By Dec 9, 2025

किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

खेतों में सब्जियों के उत्पादन अथवा बाग से निकले फलों को बाजार तक पहुंचाने के बाद ही किसानों को उसका उचित मूल्य मिल पाता है। लेकिन अक्सर असुरक्षित तरीके से फल और सब्जियों को बाजार...
By Dec 9, 2025

हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी...
By Dec 9, 2025

‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी को लेकर अब एक...
By Dec 9, 2025

साझा करें