0

अमरोहा: प्रेमिका के भाई को गोली मारने वाला 25 हजारी इनामी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

By Dec 9, 2025

डिडौली पुलिस ने प्रेमिका के भाई को गोली मारने वाले 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 8 नवंबर को जोया में इस घटना को अंजाम दिया था, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका के भाई को गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की है और उसे जेल भेज दिया है।

यह घटना 8 नवंबर को कस्बा जोया के मुहल्ला टंकी वाला में हुई थी। यहां रहने वाले ताबिश रजा की मुलाकात दो साल पहले जयपुर में नीट की तैयारी करते हुए डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंतली निवासी युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। इसकी जानकारी दोनों के स्वजन को भी हो गई थी। आठ नवंबर को युवती का भाई ताबिश के घर गया था। दोनों के बीच शादी करने की बात चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान ताबिश ने युवती के भाई को गोली मार दी थी। गोली उसकी गर्दन में जाकर फंस गई थी।

घायल अवस्था में युवक खुद ही कोतवाली पहुंच गया था। इस मामले में उसकी मां ने ताबिश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपित अभी तक फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी।

प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि शनिवार को आरोपित को मुखबिर की सूचना पर हाईवे किनारे नारंगपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, खोखा व कारतूस बरामद कर लिया है। बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुफ्त जांच, मुफ्त दवाएं, फिर भी ताले में बंद ‘आरोग्य मंदिर’: मरीजों की ‘नो एंट्री’ की हकीकत

सरकार ने इलाज के अभाव में किसी मरीज की मृत्यु न हो और उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा सके, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 158 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलवा रखे...
By Dec 9, 2025

अमरोहा: संपत्ति के लालच में भाई ने बहन की हत्या की, रॉड से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

अमरोहा में संपत्ति के विवाद में भाई ने बहन की हत्या कर दी। यह घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अलियारपुर की है, जहां पिता की मौत के बाद भाई-बहन के बीच संपत्ति का...
By Dec 9, 2025

दो महिला BLO ने किया कमाल, शत प्रतिशत काम पूरा कर जीता SDM का दिल, मिली तारीफ और सम्मान!

अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र में दो महिला बीएलओ ने भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में शत प्रतिशत अपना कार्य पूर्ण कर दिया है। शुक्रवार को एसडीएम...
By Dec 9, 2025

साझा करें