0

बगलीहार बांध के सभी गेट खुले, चिनाब नदी में आया भयानक उफान; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

By Dec 10, 2025

रामबन जिले के चंद्रकोट स्थित बगलीहार जलविद्युत परियोजना में रविवार को बड़े स्तर पर डीसिल्टिंग आपरेशन शुरू किया गया। इस प्रक्रिया के तहत, बांध के सभी गेट खोल दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप चिनाब नदी का बहाव अचानक तेज हो गया। नदी का पानी गहरा मटमैला दिखाई देने लगा, जिसमें भारी मात्रा में गाद, मिट्टी और लकड़ी के बड़े-बड़े टुकड़े बहते नजर आए।

अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रक्रिया परियोजना के नियमित तकनीकी रखरखाव का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य जलाशय की क्षमता बढ़ाना और पानी का प्रवाह सुचारू बनाए रखना है। डीसिल्टिंग प्रक्रिया रविवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे शुरू की गई, जिसके बाद बगलीहार पावर प्रोजेक्ट में बिजली उत्पादन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। तकनीकी टीमें बांध के नियंत्रण कक्ष से पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रही हैं।

डीसिल्टिंग की प्रक्रिया के चलते प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों, पशुपालकों और रेत-बजरी निकालने वाले मजदूरों को नदी के करीब न जाने की एडवाइजरी जारी की है। एसडीआरएफ की टीमें चिनाब किनारे सुबह से तैनात हैं। लाउडस्पीकर से उद्घोषणा कर लोगों को डिस्लिटिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है और चेतावनी दी गई है कि चिनाब में पानी का बहाव किसी भी समय और बढ़ सकता है।

जिला प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा है कि यह एक सामान्य तकनीकी प्रक्रिया है और घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया भविष्योन्मुखी सुरक्षा और परियोजना की सुचारू कार्यप्रणाली के लिए बेहद आवश्यक है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

जम्मू-कश्मीर: रामबन में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने और अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर बिना वैध दस्तावेज भारत...
By Dec 10, 2025

साझा करें