0

अलीगढ़: तहसील कोल बार एसोसिएशन चुनाव 31 जनवरी को, Aligarh news

By Jan 31, 2026

अलीगढ़ की तहसील कोल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर बार भवन में एक बैठक आयोजित की गई। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट ऋतुराज भारती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चुनाव प्रक्रिया और नामांकन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश शर्मा और सुरेश बाबू चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए मलिखान सिंह और चंद्रपाल शर्मा आमने-सामने होंगे। महासचिव पद पर रामवीर सिंह बघेल और चंद्रप्रकाश दिवाकर के बीच मुकाबला तय है।

संयुक्त सचिव पद के लिए सुनील कुमार सिंह, विक्रम सिंह, दीपक शर्मा और मोहम्मद फुरकान ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर संकेत कुमार और सौरभ यादव चुनाव लड़ रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान शनिवार 31 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान में भाग लेने के लिए सभी मतदाताओं को अपना सीओपी कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अलीगढ़ में युवक का संदिग्ध शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | Aligarh Crime News

अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव बरामद हुआ। खेड़ा किशन गांव में ट्यूबवेल के पास मिले शव की पहचान 30 वर्षीय राहुल कुमार...
By Jan 31, 2026

अलीगढ़ में अंधविश्वास के खिलाफ छात्रों को दिखाए गए Science News प्रयोग

अलीगढ़ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में डीएवी इंटर कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच अंधविश्वास के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें वैज्ञानिक...
By Jan 31, 2026

अलीगढ़ में नीरज और शहरयार के नाम हुई शाम, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश, Aligarh news

अलीगढ़ में हिंदी और उर्दू की साझा तहज़ीब, भाईचारे और साहित्यिक विरासत को समर्पित कार्यक्रम “एक शाम नीरज–शहरयार के नाम” का आयोजन कृष्णांजलि मंच पर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी और उर्दू के...
By Jan 31, 2026

Aligarh crime news: हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर की फायरिंग, पड़ोस के घर में घुसकर बचाई जान

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। युवक ने भागकर पड़ोस के घर...
By Jan 31, 2026

Aligarh traffic news: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में 91 वाहनों पर कार्रवाई, प्रदूषण केंद्रों का निरीक्षण

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को ‘जीरो फैटेलिटी माह’ के रूप में मनाने के क्रम में अलीगढ़ में सघन प्रवर्तन एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 91 वाहनों के...
By Jan 31, 2026

साझा करें