Aligarh news: बसंत उत्सव में महिलाओं ने बचपन की यादें कीं ताजा
भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा द्वारा अलीगढ़ में बसंत उत्सव का आयोजन किया गया। रामाघाट रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पीले वस्त्रों से सजकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सखियों के साथ मिलकर बचपन की यादों को ताजा करना और पुराने दिनों की मासूम खुशियों को फिर से जीना था।
कार्यक्रम में हंसी-ठहाकों, खेलों और गीतों के माध्यम से पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया गया। सचिव संगीता बंसल ने बचपन के लोकप्रिय खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया, जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष शशि शर्मा ने सभी का स्वागत किया। राष्ट्रीय सदस्या दिव्या लहरी, प्रांतीय मार्गदर्शक रश्मि सिंह, गतिविधि सेवा संयोजिका सुशीला सिंह, संस्कृति माह प्रभारी अलका गर्ग, महिला सहभागिता प्रमुख माधवी अग्रवाल व संयोजक संपर्क ज्योति मित्तल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
खैर में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत; Aligarh accident news
Aligarh news: निजी स्कूल संचालक की 4.62 करोड़ की संपत्ति नीलाम, प्रशासन ने कब्जा दिलाने का दिया आदेश
Aligarh news: आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर स्वास्थ्य विभाग की पहल, भुगतान में देरी पर होगी कार्रवाई
अलीगढ़: पालीवाल इंटर कॉलेज के पास सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर चलना हुआ मुश्किल (Aligarh news)
