Aligarh news: जमीन विवाद में महिला की मौत, भतीजे पर प्रता पर प्रताड़ना का आरोप
अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर में एक सेवानिवृत्त महिला होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला के बेटे ने परिवार के ही भतीजों पर जमीन विवाद को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जमीन विवाद को लेकर प्रताड़ना का आरोप
महेंद्र नगर गली नंबर तीन निवासी 69 वर्षीय गीता रानी का पड़ोस में रहने वाले भतीजे हरिओम और विष्णु से महज दो मीटर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि भतीजे लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। महिला के बेटे आलोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात को भतीजों ने फिर से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया और नींव खोदने लगे। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद गीता रानी अपने घर में चली गईं, जहां देर रात उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने बताया कि दो फरवरी को भी चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया था, लेकिन विवाद फिर से शुरू हो गया। गीता रानी के बेटे ने भतीजे समेत तीन लोगों के खिलाफ गालीगलौज और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गांधीपार्क इंस्पेक्टर राजवीर सिंह परमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
सरकारी जमीन पर उगी 20 हजार की गेहूं फसल, Aligarh news में डेढ़ लाख की लगी बोली
अलीगढ़ में Chausaini Mahasabha ने मनाया होली मिलन समारोह, मेधावी छात्रों और बुजुर्गों का सम्मान
Aligarh news: आर्य समाज वैदिक आश्रम में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में शामिल हुए श्रद्धालु
अलीगढ़ में भाजयुमो नेताओं की फायरिंग: फरार शशांक पंडित की तलाश में दिल्ली, पंजाब तक दबिश; Aligarh news
Aligarh News: कुत्ते के विवाद में घर पर पथराव, फायरिंग का आरोप; 3 लोग घायल
