Aligarh news: निजी स्कूल संचालक की 4.62 करोड़ की संपत्ति नीलाम, प्रशासन ने कब्जा दिलाने का दिया आदेश
अलीगढ़ में बैंक का कर्ज न चुकाने वाले एक बड़े निजी स्कूल संचालक की संपत्ति को नीलाम कर दिया गया है। केनरा बैंक ने 4.62 करोड़ रुपये के बकाया ऋण मामले में यह कार्रवाई की है। नीलामी के बाद अब प्रशासन ने बैंक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए संपत्ति के नए खरीदार को कब्जा दिलाने का आदेश जारी किया है। इस खबर ने शहर के उद्योगपतियों और कारोबारियों के बीच दिन भर हलचल मचाए रखी। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कर्ज डकारने वाले बकायेदारों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
केनरा बैंक की केला नगर शाखा से नदीम तरीन एजुकेशनल सोसाइटी और उससे जुड़े सदस्यों ने ऋण लिया था। इसमें मुजस्सिर अली कुरैशी, शाहनवाज खान, नदीम अख्तर तरीन और महविश खान शामिल थे। बैंक के मुताबिक, इन पर कुल 4.62 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया था। बैंक ने कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद बैंक ने सरफेसी एक्ट-2002 की धारा 13(2) के तहत कार्रवाई शुरू की और बंधक संपत्तियों को नीलाम कर दिया।
मीट निर्यातक ने खरीदी संपत्ति
बैंक द्वारा नीलाम की गई संपत्तियों में दोदपुर स्थित एक कोठी (1635.40 वर्ग मीटर) और महेशपुर गांव की 8860 वर्ग मीटर जमीन शामिल थी। दोदपुर स्थित कोठी को शहर के प्रसिद्ध मीट निर्यातक हाजी जहीर कुरैशी ने नीलामी में खरीदा था। हालांकि, उन्हें अभी तक संपत्ति पर कब्जा नहीं मिल पाया था।
प्रशासन ने दिए कब्जा दिलाने के आदेश
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सरफेसी एक्ट की धारा 14 के तहत बैंक के पक्ष में फैसला सुनाया है। एडीएम ने एसीएम ने एसीएम मजिस्ट्रेट द्वितीय को आदेश दिया है कि वे बैंक अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर नए खरीदार को संपत्ति का भौतिक कब्जा दिलाएं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी को पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
खैर में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत; Aligarh accident news
Aligarh news: बसंत उत्सव में महिलाओं ने बचपन की यादें कीं ताजा
Aligarh news: आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर स्वास्थ्य विभाग की पहल, भुगतान में देरी पर होगी कार्रवाई
अलीगढ़: पालीवाल इंटर कॉलेज के पास सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर चलना हुआ मुश्किल (Aligarh news)
