Aligarh news: भाजयुमो नेताओं के बीच फायरिंग, 8 गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट लगेगा
अलीगढ़ में भाजयुमो (BJYM) नेताओं के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग की घटना पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजयुमो नेता हर्षद हिंदू समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नीरज जादौन ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में तीन लोग घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह पूरा विवाद बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम निवासी हर्षद हिंदू और सासनीगेट क्षेत्र के शशांक पंडित के गुटों के बीच वर्चस्व की पुरानी लड़ाई का नतीजा है। दोनों गुटों के बीच कई महीनों से किसी न किसी बात पर खींचतान चल रही थी।
विवाद की शुरुआत बुधवार को हुई, जब हर्षद ने सोशल मीडिया पर एक गाने का स्टेटस लगाया। दूसरे गुट के मोहित शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों में गालीगलौज हुई। गुरुवार को हर्षद गुट ने मोहित को पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और गुरुवार रात को सराय हकीम हकीम पुलिया के पास दोनों गुट आमने-सामने आ गए। पहले शशांक गुट की ओर से फायरिंग हुई, जिसके जवाब में दूसरे पक्ष ने भी गोलियां चलाईं।
फायरिंग में हर्षद गुट के शानू, शशांक गुट के आयुष शर्मा और सिविल लाइन क्षेत्र के शोएब को गोली लगी। पुलिस ने इस मामले में हर्षद हिंदू, शशांक पंडित, मोहित शर्मा समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दबिश देकर हर्षद, यश, मयंक ठाकुर, योगेंद्र, प्रफुल्ल पंडित, नमन, गौरव और आयुष शर्मा को गिरफ्तार किया है।
Aligarh news: विकास कार्यों में घोटाले पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, FIR दर्ज
Aligarh news: जुमा-अलविदा पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अमन-चैन की दुआ
Aligarh Police: एसएसपी ने की पैदल गश्त, नागरिकों से लिया सुरक्षा का फीडबैक
UP Police भर्ती परीक्षा: Aligarh news, ड्रोन से होगी केंद्रों की निगरानी, 37 हजार अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
Aligarh sports news: VYS कप ऑक्शन में सचिन, योगेश समेत 5 खिलाड़ी बने सबसे महंगे
Aligarh news: गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइन, मजदूर से लेकर कारोबारी तक परेशान
अलीगढ़ में 15 मार्च को बारिश के बाद बढ़ेगा पारा, शुरू हो सकती है ‘Heatwave’
