0

Aligarh Bar Association Election: अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए आए इतने नामांकन, 18 फरवरी को मतदान

By Feb 10, 2026

अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर दीवानी परिसर में गहमागहमी का माहौल है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सोमवार को 27 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए, जिसके साथ ही कुल नामांकन की संख्या 36 हो गई है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जिनमें कैलाश बाबू गुप्ता, सत्येंद्र सिंह चौहान, उमेश कुमार पाठक और मनोज कुमार शर्मा शामिल हैं।

इसी तरह, महासचिव पद के लिए अनिल कुमार शर्मा, राजीव कुमार मल्होत्रा और जितेंद्र सिंह यादव ने अपनी दावेदारी पेश की है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर दो और संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर चार नामांकन आए हैं।

निर्वाचन अधिकारी महान प्रताप सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद बुधवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदान 18 फरवरी को होगा। नामांकन के दौरान दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं की भारी भीड़ जमा रही और प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट डालने की अपील करते नजर आए।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अलीगढ़: DM ने दिए दीनदयाल अस्पताल की Dialysis unit को बेहतर बनाने के निर्देश

अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। DM संजीव रंजन ने अस्पताल की डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया और उसके सुचारु व सुरक्षित संचालन...
By Feb 10, 2026

मंगलायतन विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेशनल वैल्यूज’ पर राष्ट्रीय कार्यशाला, कार्यस्थल संस्कृति पर जोर

अलीगढ़ स्थित मंगलायतन विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय 'वर्कप्लेस कल्चर सेंसिटिविटी एंड बिल्डिंग प्रोफेशनल आइडेंटिटी' था, जिसका उद्देश्य छात्रों को बदलते...
By Feb 10, 2026

Aligarh news: पेट के कीड़ों से बच्चों की सेहत पर खतरा, 19 लाख बच्चों को मिलेगी कृमि नाशक दवा

अलीगढ़ में इन दिनों बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में पेट दर्द, भूख न लगना, उल्टी और कमजोरी जैसी समस्याओं वाले बच्चों की संख्या बढ़ गई...
By Feb 10, 2026

महाशिवरात्रि से पहले Aligarh news: कमिश्नर-डीआईजी ने दिए सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश, रूट डायवर्जन लागू करने को कहा

अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह और डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने आगामी महाशिवरात्रि पर्व, रमजान माह और यूपी बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों...
By Feb 10, 2026

साझा करें