आगरा: पूछताछ के नाम पर युवक की टांगें तोड़ीं, मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किया केस, UP police action
आगरा के किरावली थाने में एक युवक के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट का मामला अब राज्य मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। आयोग ने पूछताछ के नाम पर युवक को उल्टा लटकाकर उसकी टांगें तोड़ने के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आयोग की टीम जल्द ही पीड़ित के बयान दर्ज करने के लिए आगरा आ सकती है।
यह घटना पांच अगस्त को हुई एक हत्या के मामले से जुड़ी है। किरावली पुलिस ने पड़ोसी युवक राजू पंडित को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। आरोप है कि पुलिस ने शाल से पैर बांधकर युवक को उल्टा लटकाया और डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी दोनों टांगें टूट गईं। इस मामले में एसओ नीरज कुमार, दारोगा धर्मवीर सिंह और सिपाही रवि मलिक को निलंबित किया जा चुका है।
हालांकि, तीसरे दिन भी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पीड़ित के चचेरे भाई ने बताया कि तहरीर तैयार है और इसे पुलिस को सौंपा जाएगा। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह को सौंपी गई है।
इस बीच, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अस्पताल में पीड़ित राजू पंडित से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, मृतक वनवीर सिंह के भाई ने पुलिस को हत्या का पर्दाफाश करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
