Agra News: शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर पालिका नालों की तलीझाड़ सफाई में जुटी
बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। शहर के नालों और नालियों की तलीझाड़ सफाई का काम युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बारिश का पानी बिना किसी बाधा के शहर से बाहर निकल सके।
छोटे नालियों की सफाई के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है, और सिल्ट को तुरंत हटाकर सड़क के किनारे रखा जा रहा है ताकि वह दोबारा नालियों में न गिरे। वहीं, शहर से गुजरने वाले बड़े नालों की सफाई के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। गत दिवस निकाले गए सिल्ट को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से शहर से बाहर ले जाया गया।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह सफाई कार्य बरसात से पहले भी किया गया था और अब बरसात के दौरान भी निरंतर जारी है। यदि जनता को किसी भी क्षेत्र में सफाई की आवश्यकता महसूस होती है, तो वे सीधे प्रशासन को सूचित कर सकते हैं, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
