0

बदायूं में कोहरे से होने वाले हादसों को रोकने के लिए ADM का एक्शन प्लान, सड़क सुरक्षा पर जोर

By Dec 19, 2025

बदायूं जिले में सड़क हादसों की बढ़ती संख्या, खासकर कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पुलिस, परिवहन, पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क हादसों को हर हाल में रोका जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी सुधार की आवश्यकता है, वहां तत्काल प्रभाव से काम शुरू किया जाए।

बैठक में एडीएम प्रशासन ने विशेष रूप से उन चार प्रमुख मार्गों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा जहां सबसे अधिक हादसे हो रहे हैं: बदायूं-बिसौली, बदायूं-बिल्सी-इस्लामनगर, बदायूं-सहसवान-बुलंदशहर और बदायूं-बरेली-आगरा। इन मार्गों पर स्थित ब्लैक स्पॉट को तत्काल ठीक करने, रिफ्लेक्टर लगाने और थर्मल प्लास्टिक कराने के आदेश दिए गए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई जारी रहे और कोहरे के दौरान सड़क पर खड़े वाहनों को तुरंत हटाया जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो।

जिले में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए ‘सेव लाइफ फाउंडेशन’ के सहयोग से कार्य करने की बात कही गई। एडीएम ने कहा कि भविष्य में भेजे जाने वाले प्रस्तावों में इस संस्था का उल्लेख अवश्य किया जाए ताकि उन्हें स्वीकृति मिल सके। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि बिसौली मार्ग और बदायूं-मुजरिया-बुलंदशहर मार्ग पर पांच-पांच ब्लैक स्पॉट हैं, जिनके सुधार के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। एडीएम ने इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह बैठक ‘जीरो फैकल्टी डिस्ट्रिक’ के लक्ष्य के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, सीओ यातायात कर्मवीर सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन अबंरीश कुमार, एसीएमओ मोहन झा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें