0

दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण से पाया मुकाम, सहायक लेखाकार किरन नेगी बनीं सांख्यिकी अधिकारी

By Dec 9, 2025

ऋषिकेश की किरन नेगी ने दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण से सफलता प्राप्त की है। यदि लक्ष्य को पाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति व समर्पण हो तो असंभव कुछ भी नहीं। भानियावाला निवासी किरन नेगी ने इसे साबित कर दिखाया।

किरन पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल कर सहायक लेखाकार बनीं और अब उन्होंने सहायक सांख्यिकी अधिकारी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। डेढ़ वर्ष पहले वह कृषि विभाग में सहायक लेखाकार बनी थीं। वह सेवा के दौरान भी उच्च परीक्षाओं के लिए तैयारी में जुटी रहीं।

किरन नेगी ने बताया कि विवाहित होने के कारण उनके लिए नौकरी व पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल था, लेकिन उन्हें जब-जब समय मिला, पूरे समर्पण से अध्ययन को समय दिया। हाल ही में यूकेपीएससी की ओर से आयोजित परीक्षा में सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद पर उनका चयन हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में किरन नेगी को नियुक्ति-पत्र सौंपकर उनके प्रयासों की सराहना की। किरन के पति देहरादून स्थित ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय में पीएफ अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें