0

हरिद्वार: नशे में ताऊ के बेटों का खूनी हमला, ताई ने कुत्ते से कटवाया

By Nov 26, 2025

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की खन्नानगर कालोनी में दो सगे भाइयों पर ताऊ के बेटों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों की मां, यानी पीड़ित भाइयों की ताई ने पालतू कुत्ता छुड़ाकर एक भाई पर हमला करवाया, जिससे उसे दो जगह काट लिया। इस घटना के बाद घायल भाइयों ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना 25 अगस्त की रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, उनका भाई राहुल शर्मा घर के बाहर बैठा था, तभी नशे में धुत ताऊ का बेटा गौरव उर्फ गोलू वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते गौरव का भाई सौरव और मां पुष्पा देवी भी वहां आ गए और तीनों ने मिलकर राहुल पर लात-घूंसों से हमला शुरू कर दिया।

शोर सुनकर जब राहुल के भाई रवि शर्मा और उनके माता-पिता बाहर निकले, तो हमलावर और उग्र हो गए। सूत्रों के अनुसार, गौरव ने राहुल के सिर पर चापड़ से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सौरव ने डंडे से हमला किया। जब रवि शर्मा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी मां पुष्पा देवी ने अपने पालतू कुत्ते को उन पर छोड़ दिया। आरोप है कि कुत्ते ने रवि को दो जगहों पर काट लिया।

मोहल्ले के लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी अपने घर में चले गए। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर गौरव, सौरव और उनकी मां पुष्पा देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी ने की गिरिराज महाराज की श्रद्धापूर्वक परिक्रमा

हरिद्वार के प्रतिष्ठित निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा संपन्न की। यह धार्मिक यात्रा भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी...
By Nov 26, 2025

साझा करें