0

जीवन जनार्दन गोस्वामी महाराज का तिरोभाव महोत्सव भक्तिमय वातावरण में संपन्न

By Nov 24, 2025

सेवाकुंज गली स्थित ऐतिहासिक श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में ब्रज के प्रख्यात संत, श्रील भक्ति जीवन जनार्दन गोस्वामी महाराज का तिरोभाव महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता श्रील भक्तिवेदांत मधुसूदन गोस्वामी महाराज ने की, जिन्होंने अपने प्रवचन में श्रील भक्ति जीवन जनार्दन गोस्वामी महाराज को एक ऐसे संत के रूप में स्मरण किया जो पूर्ण रूप से धाम निष्ठ, नाम निष्ठ और धर्म निष्ठ थे।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य विद्वानों और संतों ने भी श्रील भक्ति जीवन जनार्दन गोस्वामी महाराज के आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डाला। भक्ति तिलक अकिंचन महाराज एवं पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से कहा कि श्रील भक्ति जीवन जनार्दन गोस्वामी महाराज गौड़ीय संप्रदाय के एक परम उपासक थे और उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से भगवत्प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. गोपाल चतुर्वेदी और डॉ. राधाकांत शर्मा ने महाराजश्री के पांडित्य की सराहना करते हुए बताया कि वे श्रीमद्भावत, श्रीमद्भगवद्गीता एवं रामायण जैसे अनेक धर्म ग्रंथों के प्रकांड विद्वान थे। उनके ज्ञान का प्रकाश सदैव भक्तों को प्रेरित करता रहेगा।

इस पावन अवसर पर श्रीहरि सुरेशाचार्य महाराज, भक्ति वेदांत साधु महराज, भक्ति वेदांत दामोदर महाराज, ध्रुव गोस्वामी, आचार्य ईश्वरचन्द्र रावत, प्रेमप्रदीप दास, अच्युतानंद दास, बलराम प्रभु, निताई प्रभु, प्राणगोपाल प्रभु एवं पदाब्ज प्रभु सहित अनेक वरिष्ठ संत, भक्तजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रील भक्ति जीवन जनार्दन गोस्वामी महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मंदिर परिसर भक्ति संगीत और प्रवचनों से गूंजता रहा, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो गया था।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, यमुना किनारे की साधना का वीडियो वायरल

वृंदावन: अक्सर अपनी सादगी और पैदल यात्राओं के लिए जाने जाने वाले प्रेमानंद महाराज का एक अनूठा रूप सोमवार को देखने को मिला। आमतौर पर तीर्थ स्थलों की यात्राओं के लिए कार का इस्तेमाल करने...
By Nov 24, 2025

ठा. बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव आज: धर्मनगरी में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा

संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास के प्रियतम, ठा. बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव आज, मंगलवार को विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। प्राकट्योत्सव को लेकर सभी तैयारियां सोमवार को अंतिम रूप में पहुंच गईं। अपने...
By Nov 24, 2025

यमुना पर पौंटून पुल का निर्माण कार्य शुरू, वृंदावन-मांट मार्ग जल्द होगा सुगम

केसी घाट के निकट यमुना नदी पर पौंटून पुल के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण पुल के जल्द ही चालू हो जाने से वृंदावन से मांट के लिए...
By Nov 24, 2025

वृंदावन में विहार पंचमी: चांदी के रथ पर निकलेंगे स्वामी हरिदास, बांकेबिहारी को देंगे बधाई

धर्म की नगरी वृंदावन मंगलवार को विहार पंचमी के पावन अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के प्राकट्योत्सव के दिव्य उल्लास से सराबोर होने को तैयार है। निधिवन राज मंदिर से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक उत्सव...
By Nov 24, 2025

23 साल के लिव-इन के बाद अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने रचाई शादी

टेलीविजन जगत के लोकप्रिय चेहरों, अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना, ने आखिरकार 23 साल के लंबे रिलेशनशिप को शादी का नाम दे दिया है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सेट पर शुरू हुई...
By Nov 24, 2025

साझा करें