89 वर्षीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, परिवार में शोक की लहर
हिंदी सिनेमा के दिग्गज और सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में सोमवार दोपहर निधन हो गया है। उन्होंने करीब 1 बजे अपने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की पुष्टि के बाद फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह पहली बार नहीं था जब धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आई थी। इससे पहले 11 नवंबर को भी उनके निधन की झूठी खबरें मीडिया में फैलाई गई थीं। उस समय, उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने इन खबरों का खंडन करते हुए मीडिया के गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर गहरी नाराजगी और दुख व्यक्त किया था। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।’
दरअसल, धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह दो दिनों तक वेंटिलेटर पर थे, जिसके बाद 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 13 नवंबर को जब सनी देओल घर से बाहर निकले, तो उन्होंने फोटोग्राफरों और पैपराजी से मीडिया के ऐसे व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की थी। सनी देओल ने हाथ जोड़कर उनसे पूछा था, ‘आपके घर में भी मां-बाप हैं, बच्चे हैं, आपको शर्म नहीं आती?’ इस दौरान उन्होंने कुछ अपशब्दों का भी प्रयोग किया था।
धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आने के बाद उनकी बेटी ईशा देओल विले पार्ले श्मशान भूमि के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, दोपहर करीब 1 बजे धर्मेंद्र के घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंचने की सूचना मिली। उनके निधन की खबर की पुष्टि होते ही विले पार्ले श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
अलविदा धर्मेंद्र: ‘ही-मैन’ की अनूठी विरासत, जिसने बदला हिंदी सिनेमा का ‘धरम’
धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सुनीता आहूजा ने साझा की आखिरी मुलाकात की यादें
89 की उम्र में धर्मेंद्र का निधन, सिनेमाई विरासत पर राजकीय सम्मान का अभाव
89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन, परिवार और फैंस सदमे में
धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई में संपन्न, शाहरुख-सलमान सहित कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि
BMC चुनाव: राज ठाकरे की मराठी अस्मिता पर चेतावनी, ‘मुंबई हाथ से फिसला तो…’
89 वर्ष की आयु में धर्मेंद्र का निधन, हेमा मालिनी के साथ अंतिम तस्वीर वायरल
धर्मेंद्र का अंडरवर्ल्ड को खुला चैलेंज: ‘पूरा गांव लड़ेगा तुम्हारे गुंडों से’
