वंदे भारत से कटकर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, 10 साल बड़ी प्रेमिका के साथ युवक ने गंवाई जान
गुरुग्राम जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक 23 वर्षीय युवक और 32 वर्षीय विवाहित महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। यह सनसनीखेज घटना बुधवार शाम को गढ़ी हरसरु रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां वंदे भारत ट्रेन की तेज रफ्तार ने दोनों को मौत की नींद सुला दिया। ट्रेन इतनी तेज थी कि दोनों के शवों के टुकड़े लगभग एक किलोमीटर तक बिखर गए।
जीआरपी ने घटनास्थल से क्षत-विक्षत शवों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गुरुवार शाम को पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय सूर्य देव राज और 32 वर्षीय निशा देवी के रूप में हुई है। सूर्य देव राज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले थे, जबकि निशा देवी का ससुराल भी उसी गांव में था।
जानकारी के अनुसार, निशा तीन बच्चों की मां थीं। उनकी शादी 13 साल पहले हुई थी, लेकिन पति की मृत्यु के बाद उन्होंने अपने देवर ललित से दूसरा विवाह किया था, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पिछले दो सालों से सूर्य देव राज और निशा देवी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह भी पता चला है कि निशा के वर्तमान पति ललित को इस रिश्ते की भनक थी, जिसके चलते उन्होंने लगभग दस महीने पहले निशा और बच्चों को लेकर गुरुग्राम में किराये का मकान ले लिया था।
इसके बावजूद, गुरुग्राम आने के बाद भी निशा और सूर्य देव के बीच फोन पर बातचीत जारी रही। डेढ़ महीने पहले सूर्य देव भी गुरुग्राम आ गया और पास की एक निजी कंपनी में श्रमिक के तौर पर काम करने लगा। आशंका जताई जा रही है कि इस रिश्ते की जानकारी दोनों के परिवारों को थी। बुधवार को निशा घर से काम के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसी शाम को गढ़ी हरसरु रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। सूर्य देव के पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हो सकी।
जीआरपी ने बताया कि दिल्ली से जोधपुर की ओर जा रही वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर दोनों ने आत्महत्या की। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पूरी तरह पता लगाया जा सके।
केएमपी एक्सप्रेसवे पर 7 साल के बच्चे की जघन्य हत्या: तंत्र-मंत्र की आशंका, सिर और पैर ही मिले
भारत-इजरायल बड़ी डील: निवेश और रोजगार के नए अवसर खुले
गुरुग्राम में नाकेबंदी के दौरान डंपर ने रौंदा सिपाही, मौके पर मौत; ड्राइवर फरार
गुरुग्राम में प्रदूषण पर 199 चालान, 27.51 लाख का भारी जुर्माना
गुरुग्राम में यातायात नियमों की अनदेखी: 18 लाख से अधिक चालान, मौतें रोकने की मुहिम तेज
