आरा में रोडरेज का खौफ: सफारी सवारों ने अधिवक्ता के दफ्तर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
आरा में बुधवार रात रोडरेज के एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ स्थित सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता के कार्यालय पर काले रंग की सफारी कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए आरोपी गाड़ी समेत फरार हो गए।nnघटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को मौके से फायरिंग में इस्तेमाल किए गए दो खोखे बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने गजराजगंज ओपी के कारीसाथ गांव में छापेमारी की। इस दौरान, गोलीकांड में प्रयुक्त एक राजनीतिक दल का बोर्ड लगी काले रंग की सफारी गाड़ी के साथ-साथ उसमें रखे रेगुलर पिस्टल और मैगजीन भी बरामद कर ली गई। हालांकि, इस कार्रवाई में आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।nnइस संबंध में चंदवा निवासी अधिवक्ता अंजनी कुमार तिवारी ने गजराजगंज ओपी में कलयुग सिंह, प्रकाश सिंह, बिहिया थाना के लहंग डुमरिया निवासी सिट्टू सिंह, हाला सिंह व मसाढ़ निवासी अंकित सिंह समेत दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिवक्ता अंजनी तिवारी परशुराम सेवा संघ के शाहाबाद इकाई के अध्यक्ष भी हैं।nnसूत्रों के अनुसार, घटना की शुरुआत बुधवार शाम को हुई जब अधिवक्ता अंजनी तिवारी के भतीजे प्रियांशु की स्कूटी हाउसिंग कॉलोनी के रास्ते पर आरोपितों की सफारी गाड़ी से हल्के से टकरा गई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, लेकिन मामला वहीं सुलझ गया था।nnहालांकि, रात करीब सवा आठ बजे वही सफारी गाड़ी सवार आरोपी सीधे अधिवक्ता के कार्यालय पहुंचे और आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था और उसने स्कूटी को टक्कर मारने के बाद विरोध करने पर पहले गाली-गलौज की, धमकी दी और फिर फायरिंग की। घटना के समय अधिवक्ता कार्यालय में मौजूद नहीं थे।nnनवादा थानाध्यक्ष ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए कारीसाथ गांव तक पहुंची और सफारी गाड़ी को जब्त कर लिया। गाड़ी से फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल, मैगजीन और एक कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।”
कर रही है।”
।”
रही है।”
।”
रही है।”
।”
ही
ही
ही
ही
ही
है।
