नशा मुक्त भारत अभियान: अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने लिया संकल्प
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को खंदारी परिसर स्थित सेठ पदमचंद जैन संस्थान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और समाज, अपने परिवार तथा स्वयं को नशे की लत से दूर रखने का दृढ़ संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए निदेशक प्रो. ब्रजेश रावत ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और उनसे दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उन्हें नशे जैसी बुराईयों से बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. श्वेता चौधरी ने नशे की समस्या की भयावहता पर प्रकाश डालते हुए चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नशे की समस्या भारतीय युवाओं में तेजी से पैर पसार रही है। उन्होंने विशेष रूप से पंजाब, पर्वतीय क्षेत्रों और दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों में इस समस्या के अधिक प्रभाव को रेखांकित किया। डॉ. चौधरी ने जोर देकर कहा कि इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए जन-जागरूकता ही सबसे प्रभावी हथियार है।
छात्रों ने भी इस अभियान में सक्रियता दिखाई। छात्र रौनक ने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे अपनी अपार ऊर्जा को सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में लगाएं, क्योंकि नशा न केवल व्यक्ति के जीवन को अंधकारमय बनाता है, बल्कि पूरे परिवार को भी तोड़ देता है। एक अन्य छात्र लक्की ने कहा कि नशा युवाओं के सपनों, उनकी आकांक्षाओं और भविष्य की संभावनाओं को पूरी तरह से नष्ट कर देता है। इसलिए, प्रत्येक छात्र का यह कर्तव्य है कि वह स्वयं जागरूक हो और दूसरों को भी इस बुराई के प्रति सचेत करे।
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा, सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. रुचिरा प्रसाद, डॉ. स्वाति माथुर, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. श्वेता गुप्ता, अर्पिता दुबे, लक्की आर्या एवं प्रेरणा कत्याल सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के खतरों से आगाह करना और उन्हें एक स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।
ताजमहल सहित सभी स्मारक 19 नवंबर को निःशुल्क, विश्व धरोहर सप्ताह का भव्य शुभारंभ
आगरा: बाराती हत्याकांड में ग्रामीणों का हंगामा, MLC पर बचाने का आरोप
विश्वविद्यालय के अतिथि प्रवक्ता पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, जांच शुरू
बेटे की हत्या: नशेड़ी पिता को आजीवन कारावास, 55 हजार का जुर्माना
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटी: शिवहर के 4 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम
खेल-खेल में मासूम की मौत, पानी भरी बाल्टी बनी काल
जमीन विवाद में न्याय न मिलने पर महिला ने डीएम कार्यालय में किया आत्मदाह का प्रयास
छटीकरा अंडरपास पर रोजाना जाम, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
