जमीन विवाद में न्याय न मिलने पर महिला ने डीएम कार्यालय में किया आत्मदाह का प्रयास
जनपद में जमीन विवाद के चलते न्याय न मिलने से आहत एक महिला ने मंगलवार सुबह जिलाधिकारी कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास कर सनसनी फैला दी। वृन्दावन के धौरेरा अहिल्यागंज निवासी राजकुमारी अपने दो बच्चों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और आरोप लगाया कि कुछ परिजनों व गांव वालों ने मिलकर उनके खेत पर अवैध कब्जा कर लिया है।
महिला का कहना था कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला, जिससे क्षुब्ध होकर उसने अपने साथ लाए ज्वलनशील पदार्थ को अपने ऊपर उड़ेलने का प्रयास किया। इस दौरान वह रो-बिलख कर अपनी व्यथा सुना रही थी और कह रही थी कि उसके साथ अन्याय हो रहा है और उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर जैसे ही महिला पर पड़ी, वे तुरंत हरकत में आए और दौड़कर उसे दबोच लिया। उन्होंने महिला के हाथ से ज्वलनशील पदार्थ छीन लिया और उसे शांत कराया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित महिला की फरियाद सुनी और उसे तत्काल कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
हालांकि, इस घटना के समय जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। वह आगरा में एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए गए हुए थे। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने महिला को आश्वासन दिया है कि उसकी समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद जिलाधिकारी कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
ताजमहल सहित सभी स्मारक 19 नवंबर को निःशुल्क, विश्व धरोहर सप्ताह का भव्य शुभारंभ
नशा मुक्त भारत अभियान: अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने लिया संकल्प
आगरा: बाराती हत्याकांड में ग्रामीणों का हंगामा, MLC पर बचाने का आरोप
विश्वविद्यालय के अतिथि प्रवक्ता पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, जांच शुरू
बेटे की हत्या: नशेड़ी पिता को आजीवन कारावास, 55 हजार का जुर्माना
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटी: शिवहर के 4 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम
खेल-खेल में मासूम की मौत, पानी भरी बाल्टी बनी काल
छटीकरा अंडरपास पर रोजाना जाम, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
