अलीगढ़: श्री शान्तिसागर जैन धर्मार्थ औषधालय की नई कार्यकारिणी गठित, हेमंत जैन अध्यक्ष बने
अलीगढ़ के श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर में श्री शान्तिसागर जैन धर्मार्थ औषधालय की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आपसी समन्वय, एकता और सेवा भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से औषधालय की नवगठित कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में हेमंत जैन छावड़ा को अध्यक्ष चुना गया है। राकेश कुमार जैन प्रथम उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार जैन द्वितीय उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार जैन मंत्री, पवन कुमार जैन कोषाध्यक्ष, मिलन जैन उपमंत्री और उमेश जैन विकास मंत्री बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, राजीव जैन, संतोष जैन, नवनीत जैन, यतीश जैन, मयंक जैन, राजीव जैन पांड्या, वैभव जैन पाटनी, गौरव जैन वैद, पारस जैन बाकलीवाल, आदर्श जैन, शरद जैन, उत्तम जैन और भारत जैन को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नवगठित कार्यकारिणी के सामने औषधालय की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विशेष रूप से, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर आयुर्वेदिक पद्धति से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करने और अधिक से अधिक लोगों को संस्था की सेवा गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय जैन, पूर्व मंत्री सौरभ जैन पांड्या, पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप जैन सहित पूर्व कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
अलीगढ़ में नंदोत्सव का भव्य आयोजन, महिला मंडल ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
अलीगढ़ में महाकवि तुलसीदास की जयंती पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने किया भव्य आयोजन
अलीगढ़: अशोक भारद्वाज दयानंद बाल मंदिर समिति के नए प्रबंधक बने, Aligarh news
अलीगढ़ के विवेक बने यूपी यूथ टीम के मैनेजर, खेल जगत में खुशी की लहर
अलीगढ़ में दहेज की मांग, बाइक न मिलने पर दूल्हे ने रोकी बारात, दुल्हन सदमे में
