अखिलेश के PDA पर जयंत चौधरी का पलटवार, बोले- ‘ABCD’ ही है सपा की सच्चाई
उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अखिलेश के ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के जवाब में जयंत चौधरी ने लखनऊ में ‘ABCD’ यानी ‘अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखाधड़ी’ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि यही अखिलेश यादव की सच्चाई है।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक स्वागत समारोह में जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हर बात को राजनीतिक चश्मे से देखते हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि वे जातिवाद की राजनीति नहीं करते थे, बल्कि समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाना चाहते थे। जयंत ने कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति ‘ABCD’ पर आधारित है, जो अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखाधड़ी का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि चौधरी चरण सिंह ने उन्हें राजनीति की एक अलग ‘ABCD’ सिखाई थी, जो जातिवाद के विरोध और कमजोर तबकों को ऊपर उठाने पर केंद्रित थी।
जयंत चौधरी ने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश में रालोद की मदद के बिना कोई भी सरकार नहीं बन सकती। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर किसानों, युवाओं और शिक्षकों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल कुमार और रालोद के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
अखिलेश के ‘PDA’ पर कटाक्ष करते हुए जयंत ने कहा कि यह असल में सत्ता न मिल पाने की पीड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश राजनीतिक शिष्टाचार भूलकर दूसरों पर अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। जयंत ने कहा कि जब कोई गठबंधन होता है तो वह आपसी समझ और रुचि से होता है, जिससे दोनों दलों को लाभ होता है। उन्होंने सपा के नेताओं को नसीहत दी कि वे ऐसी हल्की बातें कहकर पार्टी के बारे में तुच्छ विचार व्यक्त न करें।
रालोद के विस्तार की योजना पर बोलते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि पार्टी अब सिर्फ पश्चिम उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे प्रदेश में तेजी से विस्तार करेगी। इसकी शुरुआत पूर्वांचल और मध्य उत्तर प्रदेश से की जाएगी। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और ब्राह्मण व सवर्ण समुदायों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
अलीगढ़: अशोक भारद्वाज दयानंद बाल मंदिर समिति के नए प्रबंधक बने, Aligarh news
अलीगढ़ के विवेक बने यूपी यूथ टीम के मैनेजर, खेल जगत में खुशी की लहर
कानपुर मेट्रो: कॉरिडोर-2 के चार स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म लेवल ढलाई पूरी, निर्माण में आई तेजी
कानपुर में सपा का रक्षा सूत्र कार्यक्रम: महिलाओं को साड़ी बांटकर लिया सुरक्षा का वचन
यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए AI वाइस बॉट का इस्तेमाल, मरीजों से ली जाएगी फीडबैक
आरक्षण खत्म कराने पर आंदोलन तो आरक्षण बचाने भी खड़े होंगे: संजय निषाद
आगरा में पावरलिफ्टर पर जानलेवा हमला: पति ने होटल में घुटने में घोंपा चाकू, Agra crime news
आगरा में एसपी ने विद्यार्थियों से किया संवाद, सफलता के मंत्र बताए
