उत्तर प्रदेश पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में तीसरे स्थान पर, 17 लाख से अधिक ईवी पंजीकृत
By
Aug 26, 2026
उत्तर प्रदेश पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक 17.67 लाख इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पंजीकृत हो चुके हैं, जो ईंधन आधारित वाहनों के विकल्प के रूप में ईवी को तेजी से अपनाने का संकेत देता है। शहरी क्षेत्रों में ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बढ़ती संख्या परिवहन क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है।
नेडा के डायरेक्टर रविन्दर सिंह के अनुसार, ईवी को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत चार्जिंग नेटवर्क की आवश्यकता को समझते हुए प्रदेश में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया जा रहा है। यह पहल नागरिकों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगी।
अगली खबरें
