योगी का बड़ा ऐलान: 50 हजार छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी, जानिए कब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की छात्राओं के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है। स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली 50 हजार मेधावी छात्राओं को अक्टूबर-नवंबर माह में स्कूटी प्रदान की जाएगी। यह घोषणा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ के मौके पर की गई। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है।
इस योजना के तहत, राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष व उससे अधिक आयु की प्रदेश की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं और उनके एक सहकर्मी को बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और नेतृत्व की यात्रा में सक्रिय भागीदार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी 12% से बढ़कर 36% हो गई है, और इसे 50% तक ले जाने का लक्ष्य है। सरकार ने बेटियों को फिजिकल, मेंटल और हेल्थ सिक्योरिटी प्रदान की है। मिशन शक्ति केंद्र, सेफ सिटी नेटवर्क और 1090 व 112 का इंटीग्रेटेड रिस्पांस सिस्टम जैसी पहलें महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं।
