धर्मगुरु पर अभद्र टिप्पणी: 250 पर केस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
By
Aug 25, 2026
सआदतगंज में एक धर्मगुरु पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद और करीब ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और खुद वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिससे समुदाय में आक्रोश फैल गया और धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
इस घटना से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जिया हसन, हैदर अली और साहिल को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो की भी गहनता से जांच की जा रही है।
अगली खबरें
