अमिताभ बच्चन ने UP पुलिस के ‘खाकी का सितारा’ को किया सलाम, जानें क्या है खास
कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं, तो कुछ खाकी पहनकर ज़मीन पर अपनी ड्यूटी निभाते हैं। महानायक अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के पहले आधिकारिक एंथम ‘खाकी का सितारा’ को इसी अंदाज में सलाम किया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लॉन्च किए गए इस एंथम में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट, तकनीक, आपदा एवं राहत कार्य, जनसेवा और रोजमर्रा की पुलिसिंग तक खाकी के विभिन्न रंग दिखाई देते हैं।
‘खाकी का सितारा’ सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की जिम्मेदारियों और उसके कामकाज के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाने की एक कोशिश है। इस एंथम की शूटिंग महाकुंभ-2025 से स्वतंत्रता दिवस-2026 तक अलग-अलग मौकों पर की गई, जिसमें एक वर्ष से अधिक का समय लगा। इस वीडियो में पुलिस को केवल कार्रवाई करने वाली एजेंसी के तौर पर नहीं, बल्कि संकट के समय सबसे पहले पहुंचने वाली और आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाली व्यवस्था के रूप में दिखाया गया है।
इस एंथम में वर्दी के पीछे के उस इंसान को भी दिखाने की कोशिश की गई है, जो अपने परिवार और निजी जीवन से दूर रहकर ड्यूटी करता है और कई बार बिना किसी पहचान या अपेक्षा के अपना कर्तव्य निभाता है। ‘खाकी का सितारा’ को अमिताभ बच्चन की प्रभावशाली आवाज, पद्मश्री शंकर महादेवन के स्वर और जाने-माने कवि व गीतकार आलोक श्रीवास्तव के शब्दों का साथ मिला है। अभिनेता करण आनंद ने इसमें पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है।
इस एंथम का औपचारिक लॉन्च 14 अगस्त को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था, जिसमें शंकर महादेवन, नाना पाटेकर, आलोक श्रीवास्तव और करण आनंद सहित फिल्म व संगीत जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं। शंकर महादेवन ने इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को समर्पित किया।
‘खाकी का सितारा’ पुलिस की सख्ती के साथ उसकी संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। इसमें कानून-व्यवस्था संभालते जवान, महिला सुरक्षा और जनसेवा में जुटी पुलिस, महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन की जिम्मेदारी और आपदा व राहत के बीच लोगों तक पहुंचती खाकी को दिखाया गया है। यह एंथम उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा हर दिन निभाई जाने वाली जिम्मेदारी की कहानी कहता है।
लखनऊ में मनाई गई तुलसीदास जयंती, युवा पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का प्रयास
आगरा में खाद्य प्रसंस्करण स्वरोजगार योजना: महिलाओं-पुरुषों को मिली ट्रेनिंग
पीआरडी जवानों को अब मिलेगा 600 रुपये प्रतिदिन का मानदेय, 5 लाख तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा
अलीगढ़: डिपो से स्क्रैप चोरी का प्रयास, आउटसोर्स कर्मी हटा, सफाई कर्मी निलंबित
कानपुर: सड़क और सीवर की समस्या से जनता परेशान, सपा विधायक को सौंपा ज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की नई डिजिटल रणनीति, योजनाओं का प्रचार करेगा सोशल मीडिया
Lucknow News: अवैध डेयरी पर कार्रवाई, नगर निगम टीम पर पथराव के मामले में 5 गिरफ्तार
Agra News: मजबूत सड़क को दोबारा बनाने का विरोध, स्थानीय लोगों ने बताई वजह
