लखनऊ: ठाकुरगंज में गौवंश की हत्या, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, चार संदिग्ध हिरासत में
लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बंद पड़ी धान मिल में गौवंश की हत्या कर दी गई, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। अराजक तत्वों ने गौवंश का गला काटकर वध किया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह शहर के बाहरी इलाकों में गौवंश का वध करता था और इसके संबंध कुछ स्लाटर हाउस से भी हो सकते हैं। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और पशु तस्करों से संबंधों की भी पड़ताल कर रही है।
इस घटना से स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पवित्र सावन माह में इस तरह की हरकतें माहौल बिगाड़ने की कोशिश हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
Lucknow News: मंदिर के बाहर से बुजुर्ग का अपहरण, पुलिस ने शुरू की तलाश
लखनऊ में दिनदहाड़े मंदिर के बाहर से बुजुर्ग का अपहरण, पुलिस तलाश में जुटी
Lucknow News: मानसिक रूप से बीमार युवती की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत
Lucknow News: कोरोना योद्धाओं का प्रदर्शन, पूर्व एंबुलेंस कर्मी न्याय की गुहार
Lucknow News: तेज बारिश से गिरी झोपड़ी, चौकीदार की बेटी की मौत, मां घायल
Lucknow Power Outage: 250 घरों में तीन दिन से अंधेरा, आम जनजीवन ठप
