0

Agra News: युवक ने छोड़ी सामान की थैली, हजारा नहर में लगाई छलांग, फ्लड यूनिट की तलाश जारी

By Jul 21, 2026

आगरा के कोतवाली क्षेत्र में नदरई के समीप पुल से एक युवक ने हजारा नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने युवक को कूदते देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक द्वारा छोड़े गए थैले से उसका मोबाइल बरामद किया और परिजनों से संपर्क साधा।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। युवक के थैले से कपड़े और मोबाइल मिला, जिससे उसके परिजनों का पता चला। परिजनों के आने के बाद युवक की पहचान महेश पुत्र जोधन सिंह राजपूत निवासी सिरसारी लालगंज थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि महेश नोएडा में मजदूरी करता था और हाल ही में गांव लौटा था।

महेश के भाई राजकुमार ने बताया कि महेश ने उससे भी नहर में पैर बांधकर साथ कूदने की बात कही थी। गोलगप्पे की ठेली लगाने वाले सौरभ ने युवक को नहर में छलांग लगाते देखा था। इंस्पेक्टर के निर्देश पर फ्लड कंपनी ने नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी है। सड़क किनारे छोड़े गए सामान को भाई के सुपुर्द कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Agra News: आदेश के बावजूद ग्राम पंचायतें नहीं दे रहीं सफाई उपकरण, स्वास्थ्य अभियान पर असर

आगरा जनपद की ग्राम पंचायतों में बेहतर साफ-सफाई की सख्त आवश्यकता है, लेकिन ग्राम पंचायतों की उपेक्षा के कारण कार्य प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रहा है। सफाई कर्मचारियों को उपकरणों की कमी का...
By Jul 21, 2026

Agra Weather Alert: मानसून सक्रिय, ऑरेंज अलर्ट के बीच पारा लुढ़का

आगरा में मानसून की वापसी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। लगातार हो रही रिमझिम फुहारों के बीच पारा तेजी से नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक...
By Jul 21, 2026

साझा करें