0

अलीगढ़ की शेरपुर गांव में सांप के डंसने से बच्ची की मौत, परिवार में मातम

By Jul 21, 2026

अलीगढ़ के पिसावा क्षेत्र के गांव शेरपुर में सांप के डंसने से एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे बच्ची पलक पुत्री शिवम अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान एक सांप वहां आ गया और बच्ची उसके साथ खेलने लगी। सांप ने बच्ची के पैर के अंगूठे पर डंस लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को खैर, हाथरस और खुर्जा जैसे स्थानों पर उपचार के लिए ले गए। रातभर चले उपचार और भागदौड़ के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका। सोमवार की सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को भी झकझोर दिया है, जो बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें