0

Lucknow News: बिजली उपभोक्ताओं की सेवा बेहतर बनाने पर जोर, MD ने की अहम बैठक

By Jul 14, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मध्यांचल के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक संदीप भागिया से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य मध्यांचल मुख्यालय में एमडी का स्वागत करना और उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा करना था।

प्रबंध निदेशक संदीप भागिया ने संघ से उपभोक्ता सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने की अपील की। उन्होंने अभियंताओं से अपेक्षा जताई कि वे उपभोक्ताओं के फोन का नियमित रूप से जवाब दें। यदि किसी कारणवश फोन न उठ पाए, तो समय मिलते ही कॉल बैक करें और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जीरो इलेक्ट्रिकल एक्सीडेंट के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने पर भी बल दिया, ताकि किसी भी लाइन स्टाफ अथवा आम जनता के साथ बिजली संबंधित कोई दुर्घटना न हो।

संघ के महासचिव इंजीनियर जितेंद्र सिंह गुर्जर ने एमडी को भरोसा दिलाया कि डिस्कॉम के सभी अभियंता पूर्व की भांति प्रबंधन को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में संगठन सचिव इं. जगदीश पटेल, सहायक सचिव इं. सुबोध झा, क्षेत्रीय सचिव लेसा इं. देवेंद्र सिसोदिया सहित कई अभियंता सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Lucknow Police Transfer: लखनऊ कमिश्नरेट में दो अपर पुलिस उपायुक्तों के तबादले, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल के तहत अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) स्तर के दो अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव...
By Jul 14, 2026

साझा करें