आगरा में तेज हवा संग बारिश का अलर्ट, UP का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा Agra
आगरा में शुक्रवार को बारिश के बाद उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ, जिससे यह शहर उत्तर प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म स्थान रहा। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
शनिवार को भी सुबह से निकली धूप ने लोगों को बेचैन रखा। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज हवा चलने के साथ बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
पिछले 48 घंटों में रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद, शुक्रवार सुबह से ही धूप निकल आई और सुबह 10 बजे के बाद तेज हो गई। इससे गर्मी और उमस बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे तक तेज धूप निकली, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में सबसे गर्म दिन उरई रहा, जबकि दूसरे नंबर पर बस्ती और तीसरे नंबर पर आगरा और फतेहगढ़ रहे। दोपहर दो बजे के बाद बादल छा गए और खंदारी, दयालबाग, कमला नगर, एमजी रोड सहित कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। शाम चार बजे आवास विकास कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली। बुधवार और गुरुवार को रुक-रुक कर बारिश हुई थी, जिससे बुधवार से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक कुल 133.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।
आगरा में पानी की सप्लाई बाधित: 70 साल पुरानी पाइपलाइन बदलने से दो दिन रहेगा जल संकट, वैकल्पिक इंतजाम जारी
नकली दवाओं का सिंडिकेट बेनकाब, आगरा में 14 थोक दवा कारोबारी पर FIR दर्ज; Fake medicine racket busted
Agra News: बालिका को बाइक सवार ने छोड़ा, कार वाले की बात निकली झूठी
कोका कोला कांड: करोड़ों के नुकसान के आरोपियों की तलाश में मथुरा पुलिस का आगरा में दबिश
Agra News: अंडर-25 महिला प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल की तिथियां घोषित, देखें पूरी लिस्ट
आगरा में ट्रक ड्राइवर की हत्या, क्लीनर गिरफ्तार; आलू लोड करने आए थे
Agra News: कूड़े के डलाबघर हटेंगे, कचरा पहुंचेगा मुख्य प्लांट
