0

हाथरस में झोलाछापों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, कई क्लीनिकों को नोटिस जारी

By Jul 9, 2026

स्वास्थ्य विभाग हाथरस में अवैध क्लीनिकों और झोलाछापों के खिलाफ एक्शन मोड में है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वेदप्रकाश के निर्देश पर जिले भर में अपंजीकृत चिकित्सालयों और पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दस से अधिक स्थानों पर छापा मारकर कई क्लीनिकों और लैब को सील कर दिया और उनके संचालकों को नोटिस जारी किए।

दर्शना रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास सोनवीर सिंह चौधरी के क्लीनिक पर छापा मारा गया, जहां संचालक को चेतावनी के साथ नोटिस देकर क्लीनिक बंद कराया गया। स्टेशन रोड हनुमान गढ़ी के सामने आरती पैथोलॉजी लैब को भी बिना पंजीकरण के चलते पाए जाने पर सील कर दिया गया। इग्लास रोड मुरसान में डॉ. ब्रजेन्द्र सिंह के क्लीनिक और शिव पैथोलॉजी लैब को भी निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी किए गए और लैब बंद करा दी गई।

हाथरस जंक्शन स्थित पैथोलॉजी लैब में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के अनुपस्थित मिलने पर संचालक को नोटिस दिया गया। इसी तरह रेलवे रोड पर संचालित क्लीनिकों और श्याम पैथोलॉजी लैब को भी बिना दस्तावेज के पाए जाने पर बंद करने के निर्देश दिए गए। कैलोरा पेंठ चौराहा पर एक क्लीनिक को आयुर्वेदिक पंजीकरण के बावजूद एलोपैथी दवाएं रखने पर चेतावनी देकर नोटिस जारी किया गया। इस कार्रवाई से अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

हाथरस के पत्रकार की इटावा में सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम – Hathras news

इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना ने हाथरस के एक युवा पत्रकार की जान ले ली। मंगलवार रात को कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर समृद्धि हॉस्पीटल के पास एक अज्ञात वाहन ने...
By Jul 9, 2026

साझा करें