कल्याणपुर में एसबीआई एटीएम बूथ में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप
By
Jun 24, 2026
कल्याणपुर में दलहन क्रॉसिंग के पास स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ में बुधवार सुबह आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। एटीएम में तैनात गार्ड रोहित ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे एसी के पास तारों में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली, जिसने फाइबर को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद गार्ड ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया।
समय रहते दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई ग्राहक बूथ के अंदर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़े हादसे को टाला जा सका। पुलिस ने बताया कि गार्ड की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण कर लिया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
