कानपुर: जीटीबी वॉरियर्स ने शिशवेंद्र इलेवन को 50 रन से हराकर जीती अंडर-19 क्रिकेट मैच
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध आरवीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 में शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। सप्रू मैदान पर हुए एक मैच में जीटीबी वॉरियर्स ने शिशवेंद्र इलेवन को 50 रन से हराया।
जीटीबी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। टीम की ओर से शिवांशु सचान ने 41 रन और दिव्यांश साहू ने 42 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। गेंदबाजी में सुमित यादव ने तीन और श्रीओम ने दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिशवेंद्र इलेवन की पूरी टीम 19.4 ओवर में मात्र 96 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से उत्कर्ष ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। जीटीबी वॉरियर्स के लिए मिशम अब्बास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए, जिससे टीम को जीत मिली। मिशम अब्बास को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत से युवा खिलाड़ियों के बीच खेल भावना और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिला है।
