लखनऊ में 15 साल पुराने विवाद में नेत्रहीन बुजुर्ग महिला की हत्या, बेटे को बचाने आई थी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के मवई-पड़ियाना गांव में एक 15 साल पुराना पारिवारिक विवाद बुधवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर 75 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग महिला सियावती की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब वह अपने बेटे राजेंद्र को बचाने के लिए बीच-बचाव करने आई थीं।
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र (48) मजदूरी से घर लौटा ही था कि पड़ोसी मनोहर, उसका बेटा गोविंद, धर्मेंद्र और मनोहर का भाई पंचम गाली-गलौज करने लगे। राजेंद्र के विरोध करने पर चारों ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए राजेंद्र छत पर भागा, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए। शोर सुनकर छत पर मौजूद उसकी नेत्रहीन मां सियावती बेटे को बचाने के लिए नीचे उतरीं। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी बेरहमी से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे सियावती की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि सियावती को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर धर्मेंद्र, मनोहर और विश्राम को हिरासत में ले लिया है। घायल आरोपी धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती है।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच करीब 15 साल से विवाद चला आ रहा था और कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं। राजेंद्र ने परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस से कई बार शिकायतें भी की थीं, लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया गया। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
चिनहट थाने में माल मुकदमाती में लगी आग, पुलिस ने पाया काबू | Lucknow fire news
लखनऊ में आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम: रोजगार योजना, योग सम्मान और जैन विचार गोष्ठी
बीकेटी लूटकांड: एनजीओ संचालिका से 5 लाख की ठगी में 4 और युवक गिरफ्तार, 4.25 लाख बरामद
फर्जी टिकट पर यात्रा, तीन गिरफ्तार: RPF ने ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ में किया भंडाफोड़
इंटर मार्कशीट के नाम पर 95 हजार की ठगी, लखनऊ में FIR दर्ज
सीएम द्वारा आवंटित गरीबों के मकानों पर सिंचाई विभाग का नोटिस, एलडीए ने मानी गलती
लखनऊ: सरोजनीनगर में चाय की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
