0

शादी के सीजन में कैटरर्स को मिलेगा कॉमर्शियल सिलेंडर, जानिए क्या है नई व्यवस्था

By Apr 26, 2026

राजधानी में वैवाहिक सीजन के दौरान कैटरिंग कारोबारियों को कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। प्रशासन ने कैटरिंग कारोबारियों की सुविधा के लिए अब शादी का कार्ड या बुकिंग प्रपत्र दिखाकर जरूरत के अनुसार सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। 15 अप्रैल से शुरू हो रही वैवाहिक सहालग को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (खाद्य एवं आपूर्ति) ज्योति गौतम से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि शादियों के सीजन में कमर्शियल सिलेंडरों की मांग अचानक कई गुना बढ़ जाती है। समय पर पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण कैटरिंग कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, साथ ही शादी वाले परिवारों की प्रतिष्ठा पर भी आंच आती है।

अपर जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वैवाहिक कार्यक्रमों में गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शादी कार्ड एवं ऑर्डर बुकिंग के प्रपत्र के साथ जिला आपूर्ति कार्यालय अथवा अपर जिलाधिकारी खाद्य एवं आपूर्ति के कार्यालय पर कैटरर्स या संबंधित परिवार द्वारा पत्र देकर कमर्शियल गैस सिलेंडर की मांग प्रस्तुत की जा सकती है। मांग के अनुसार संबंधित गैस एजेंसी को उनकी मांग भेजकर कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।

इस व्यवस्था से कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपने काम को अंजाम दे सकेंगे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गाजीपुर हिंसा: अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे 5 सवाल, PDA समुदाय में बढ़ा गुस्सा

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में हुई घटना को लेकर राजनीति तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बयान बदलने से...
By Apr 26, 2026

गाजीपुर हिंसा: अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे 5 सवाल, PDA समुदाय में बढ़ा गुस्सा

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में हुई घटना को लेकर राजनीति तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बयान बदलने से...
By Apr 26, 2026

सिक्कों का खजाना: यूपी के नितिन के पास है देश की चारों टकसाल के निशान वाले Coin का कलेक्शन

पीलीभीत के नितिन सक्सेना के लिए हर सिक्का एक कहानी है। छोटे-छोटे निशान जैसे डॉट, स्टार या बिना चिह्न के सिक्के इतिहास और उसके पीछे की कहानी की एक अलग दुनिया खोल देते हैं। आवास...
By Apr 26, 2026

आगरा में मां की हैवानियत: बेटी को नाले में डुबोया, फिर पत्थर से कूच डाला; mother’s cruelty news

आगरा में एक मां की हैवानियत का मामला सामने आया है, जिसने अपनी ही दो साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। यमुना किनारा मार्ग पर नाले के पास मिले मासूम के शव...
By Apr 26, 2026

शिक्षामित्रों के मानदेय पर अखिलेश का वार, बोले- भाजपा का SIR कर देंगे शिक्षामित्र

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई वृद्धि को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक खुला पत्र जारी...
By Apr 26, 2026

यूपी के परिषदीय स्कूलों में अब खुद बनेंगे टाइम टेबल, प्रधानाध्यापक को मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में अब स्कूल के प्रधानाध्यापक अपना टाइम टेबल खुद बनाएंगे। यह निर्णय छात्रों की पढ़ाई को सुगम बनाने के उद्देश्य से लिया गया है, क्योंकि वर्तमान...
By Apr 26, 2026

झांसी में सनसनीखेज हत्या: गुजरात से लाई महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, बेटे को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

झांसी जिले के लहचूरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। गुजरात से लाई गई एक महिला, नीलू, की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी...
By Apr 26, 2026

काकोरी में प्लाटिंग साइट पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

काकोरी के घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र के मदारपुर पुरैना मार्ग पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे प्लाटिंग साइट पर खून से लथपथ शव देखा,...
By Apr 26, 2026

साझा करें