0

Kanpur Dehat news: तनाव में चल रहे श्रमिक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

By Apr 22, 2026

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक फैक्ट्री श्रमिक ने आत्महत्या कर ली। जैनपुर की एक फैक्ट्री में काम करने वाला यह श्रमिक नबीपुर में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार रात उसने अपने कमरे में छत के पंखे से फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और आनन-फानन में अकबरपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान घाटमपुर के बेंदा गांव निवासी राम भोला के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहा था। परिजनों ने बताया कि वह अक्सर गुमसुम रहता था। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मां भूरी देवी और भाई हर गोविंद का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में यह सामने आया है कि युवक ने डिप्रेशन के चलते यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Kanpur Dehat News: ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 20 ट्रकों के चालान

कानपुर देहात पुलिस ने जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग को रोकने के लिए देर रात सड़कों पर उतरकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक सीओ राजीव सिरोही और टीआई विवेक...
By Apr 22, 2026

साझा करें