कानपुर: CSJMU में ‘Art Therapy’ पर चर्चा, कला को बताया मानसिक स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ़ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स में एप्लाइड आर्ट एनुअल एग्जीबिशन एंड आर्ट टॉक का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कला के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक अभिव्यक्ति के महत्व को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि न्यूयॉर्क (अमेरिका) की विजुअल आर्टिस्ट एवं आर्ट एजुकेटर पेट्रीशिया मिरांडा ने अपनी कला यात्रा और आर्ट थेरेपी के सृजन से संबंधित अनुभव साझा किए। उन्होंने कला को मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक प्रभावी माध्यम बताया, जिसके जरिए व्यक्ति अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से व्यक्त कर सकता है। मिरांडा ने अपनी प्रमुख पेंटिंग्स और कलाकृतियों के चित्र भी प्रस्तुत किए।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रो. क्रिस्टोफर काजमारेक (मोंटक्लेयर स्टेट यूनिवर्सिटी, न्यू जर्सी, अमेरिका) ने भारत और अमेरिका की कला यात्राओं में पाई जाने वाली भिन्नताओं और समानताओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वैश्विक कला परिदृश्य में भारतीय कला की महत्ता को रेखांकित किया और छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि संस्थान के विद्यार्थियों को पेंटिंग एवं डिजाइनिंग के क्षेत्र में भारत के साथ-साथ अमेरिका एवं अन्य देशों के विषय विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक आयोजनों की मदद से विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास हो रहा है। स्कूल के निदेशक डॉ. मिठाई लाल ने कहा कि कलाकारों के लिए राज्य और देश जैसी सीमाएं बाधक नहीं होनी चाहिए।
कानपुर में बारिश-ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, शिवराजपुर-चौबेपुर में सबसे ज्यादा क्षति
कानपुर में BJP स्थापना दिवस का जश्न, वरिष्ठों का सम्मान और Gulugula वितरण
कानपुर में सेक्स रैकेट सरगना का वायरल वीडियो: युवक को पीटते हुए पुलिस कनेक्शन आया सामने
कानपुर में किसान को 3.20 लाख का मुआवजा, गाजर जैसे निकले चुकंदर के बीज, Consumer Court का फैसला
GSVM की पूर्व प्राचार्य डॉ. आरती लाल चंदानी को झटका, कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट (Kanpur news)
कानपुर में ADCP ने छात्राओं को बताया Women Safety का महत्व, कहा- बिना डर आवाज उठाएं
कानपुर में व्यापारियों ने एकजुट होकर साथी को थाने से छुड़ाया, Police Commissioner से की शिकायत
कानपुर में ‘गंदी वीडियो’ की धमकी देकर महिला से 15 हजार की ठगी, पुलिस जांच में जुटी
