0

कानपुर में सेक्स रैकेट सरगना का वायरल वीडियो: युवक को पीटते हुए पुलिस कनेक्शन आया सामने

By Apr 19, 2026

कानपुर में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार रोहित वर्मा और उसके साथी साहिल उर्फ मुसीबत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन वीडियो में दोनों आरोपी एक युवक को बेरहमी से पीटते और प्रताड़ित करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में आरोपी साहिल युवक पर पेशाब भी करता दिख रहा है। इन वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी साहिल की तलाश शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में क्रूरता की हद

सोशल मीडिया पर वायरल हुए 17 सेकंड के पहले वीडियो में रोहित वर्मा जूती लेकर खड़ा है, जबकि उसका साथी साहिल लड़के को डंडे से पीट रहा है। इस दौरान दोनों लड़के को जमकर गालियां दे रहे हैं। 19 सेकंड के दूसरे वीडियो में लड़का रोता नजर आ रहा है और आरोपी साहिल उसके ऊपर पेशाब कर रहा है। लड़का हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगा रहा है, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजता। दावा किया गया कि यह वीडियो बर्रा के आई ब्लॉक स्थित एक पार्क में बने सरकारी स्कूल का है।

पुलिस कनेक्शन भी आया सामने

वायरल हुए दो अन्य वीडियो में आरोपी एक कार में घूम रहे हैं। गाड़ी में आगे डैशबोर्ड पर पुलिस की पी-कैप रखी है। इस दौरान हूटर बजाने के बाद गाड़ी में गाना चल रहा है कि ‘दबदबा था दबदबा है, दबदबा बना रहेगा…’। एक अन्य वीडियो में सेक्स रैकेट के सरगना रोहित वर्मा का पुलिस वालों के साथ केक कटवाते हुए नजर आ रहा है।

पुलिस का बयान

मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। कल्याणपुर में क्राइम ब्रांच ने बीते सप्ताह छापा मारकर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने गिरोह के सरगना बर्रा निवासी रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोपित के पास एक फर्जी प्रेस कार्ड भी बरामद हुआ था। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि लड़के को बंधक बनाकर पीटने के वीडियो प्रकाश में आए हैं। एक आरोपित रोहित वर्मा है, जो वर्तमान में जेल में है। दूसरे आरोपित साहिल उर्फ मुसीबत की तलाश की जा रही है। वीडियो पुराने हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर में बारिश-ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, शिवराजपुर-चौबेपुर में सबसे ज्यादा क्षति

कानपुर में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। जिले के कई हिस्सों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन शिवराजपुर और चौबेपुर...
By Apr 19, 2026

कानपुर: CSJMU में ‘Art Therapy’ पर चर्चा, कला को बताया मानसिक स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ़ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स में एप्लाइड आर्ट एनुअल एग्जीबिशन एंड आर्ट टॉक का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कला के माध्यम...
By Apr 19, 2026

कानपुर में BJP स्थापना दिवस का जश्न, वरिष्ठों का सम्मान और Gulugula वितरण

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कानपुर में अपना 47वां स्थापना दिवस उल्लास के साथ मनाया। क्षेत्रीय कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया और सुबह पार्टी का झंडा फहराया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने...
By Apr 19, 2026

कानपुर में किसान को 3.20 लाख का मुआवजा, गाजर जैसे निकले चुकंदर के बीज, Consumer Court का फैसला

कानपुर में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग ने एक किसान को खराब बीज के कारण फसल बर्बाद होने पर 3.20 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया...
By Apr 19, 2026

GSVM की पूर्व प्राचार्य डॉ. आरती लाल चंदानी को झटका, कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट (Kanpur news)

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. आरती लाल चंदानी को अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि के एक मामले में जमानती वारंट जारी किया है। यह...
By Apr 19, 2026

कानपुर में ADCP ने छात्राओं को बताया Women Safety का महत्व, कहा- बिना डर आवाज उठाएं

कानपुर में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीजी पीजी कॉलेज में 'मिशन शक्ति 5.0' के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एडीसीपी (क्राइम)...
By Apr 19, 2026

कानपुर में व्यापारियों ने एकजुट होकर साथी को थाने से छुड़ाया, Police Commissioner से की शिकायत

कानपुर में एक मिठाई व्यापारी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद शहर के व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए उसे थाने से रिहा कराया। व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त से मिलकर शिकायत की, जिसके...
By Apr 19, 2026

कानपुर में ‘गंदी वीडियो’ की धमकी देकर महिला से 15 हजार की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां ब्लैकमेलिंग के जरिए एक महिला से 15 हजार रुपये ठग लिए गए। ठगों ने महिला को उसकी 'गंदी वीडियो' होने का झांसा दिया...
By Apr 19, 2026

साझा करें