GSVM की पूर्व प्राचार्य डॉ. आरती लाल चंदानी को झटका, कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट (Kanpur news)
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. आरती लाल चंदानी को अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि के एक मामले में जमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान डॉ. चंदानी के उपस्थित न होने पर जारी किया गया।
यह मामला जीएसवीएम कॉलेज में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज खान ने 2020 में दायर किया था। डॉ. खान ने आरोप लगाया था कि जब डॉ. आरती लाल चंदानी कॉलेज की प्राचार्य थीं, तब उन्होंने एक असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में हस्तक्षेप किया था। डॉ. खान का आरोप है कि उन्होंने प्राचार्य के निर्देश का पालन करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद डॉ. चंदानी ने उनके खिलाफ साजिश रची।
आरोप के मुताबिक, डॉ. चंदानी ने डॉ. खान पर छात्रों को पास-फेल करने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया। इस आरोप से संबंधित एक पीडीएफ बनाकर ‘आदर्श’ नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया गया। डॉ. खान का कहना है कि यह पीडीएफ बाद में अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फैल गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा। इसी आधार पर उन्होंने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कोर्ट ने अब अगली सुनवाई के लिए 2 मई की तारीख तय की तय की है।
